बटाला में पेड़ से टकराया छोटा हाथी, आठ घायल: सभी एक परिवार के सदस्य, तेज रफ्तार के कारण असंतुलित होने से हुआ हादसा – Batala News
बटाला के तहत आते गांव सतकोहा के पास मंगलवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार छोटा हाथी (महिंद्रा सुप्रो/कमर्शियल व्हीकल) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 2:00 बजे हुई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के एएसआई हरदयाल सिंह और सिपाही जगरूप सिंह ने बताया कि छोटा हाथी में सवार होकर ये सभी लोग वडाला ग्रंथियां से गांव सतकोहा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन गांव सतकोहा के सूए (नहर की शाखा) के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे पेड़ में जा घुसा। घायलों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हादसे में घायल हुए लक्की (पुत्र प्रेम मसीह) अन्नू बाला (पत्नी लक्की) अभिषेक, बलैसी, समायरा और अवनी (सभी लक्की के बच्चे) वंश (पुत्र सरदूल सिंह) पूजा (पत्नी दीपक कुमार) वडाला ग्रंथियां के रहने वाले हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। SSF ने दिखाई मुस्तैदी, अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (सड़क सुरक्षा बल) की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लहूलुहान हो चुके घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत सी.एच.सी. (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) नौशहरा मज्झा सिंह में इलाज के लिए दाखिल करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Source link

