मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे लोगों के हत्थे चढ़े: कपूरथला में महिला से मोबाइल झपटा था, वारदात में स्कूटी से गिरकर दो लोग घायल – Kapurthala News

मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे लोगों के हत्थे चढ़े:  कपूरथला में महिला से मोबाइल झपटा था, वारदात में स्कूटी से गिरकर दो लोग घायल – Kapurthala News




कपूरथला के गोपाल पार्क क्षेत्र में स्कूटी सवार दो महिलाओं से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार लुटेरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लूटपाट के दौरान स्कूटी से गिरने के कारण घायल हुई दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए लुटेरों को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रेनू, जो शालीमार एवेन्यू निवासी हरविंदर की पत्नी हैं, ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार गुरदेव कौर के साथ सब्जी मंडी जा रही थीं। गुरदेव कौर सतपुरा निवासी हरजिंदर सिंह की पत्नी हैं। गोपाल पार्क पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। स्कूटी से गिरने से दोनों महिला घायल इस दौरान उनका स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को मौके पर ही काबू कर लिया। लोगों ने आरोपियों को पुलिस को सौंपने से पहले उनकी पिटाई भी की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉ. करणप्रीत सिंह उनका उपचार कर रहे हैं। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *