लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरी: दीवार तोड़कर लाखों का सामान और 11 गायें ले उड़े चोर, एक महीने बाद जागी पुलिस, मामला दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरी:  दीवार तोड़कर लाखों का सामान और 11 गायें ले उड़े चोर, एक महीने बाद जागी पुलिस, मामला दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पंज पीर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरों ने रात के अंधेरे में डेयरी की पिछली दीवार तोड़कर लाखों रुपये का सामान,नकदी और 11 गायें चोरी कर लीं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात 13-14 जून की रात को हुई थी,लेकिन पीएयू (PAU) थाना पुलिस ने पूरे एक महीने बाद 13 जुलाई को इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पूरी तैयारी के साथ गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए थे चोर शिकायतकर्ता जसवीर कौर निवासी 17-B, पंज पीर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात को आरोपी गुरबचन सिंह भुल्लर और उसका बेटा गुरजीत सिंह भुल्लर उर्फ बोबी दोनों निवासी तरसेम कॉलोनी, वड्डी हैबोवाल अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचे। आरोपी पूरी योजना और तैयारी के साथ आए थे। उनके पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार, एक सफेद इनोवा क्रिस्टा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी।
दीवार तोड़कर अंदर घुसे, नकदी और सारा कीमती सामान किया साफ शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने डेयरी के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने डेयरी के अंदर रखा कीमती सामान जैसे – एक डीप फ्रीजर, एक काउंटर,4 टेबल, 3 अलमारियां (2 बड़ी, 1 छोटी), 2 कुर्सियां और 3 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इन अलमारियों के अंदर 78,500 रुपये की नकदी भी रखी हुई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। यह सारा सामान उन्होंने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद लिया। 11 गायों को भी ट्रॉली के पीछे बांधकर ले गए चोरों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने सिर्फ सामान और नकदी पर ही हाथ नहीं साफ किया,बल्कि डेयरी में बंधी हुई उनकी 11 गायों को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बांध लिया और अपने साथ चोरी करके ले गए। एक महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर, जांच शुरू इस पूरे मामले में पीएयू (PAU) पुलिस ने वारदात के ठीक एक महीने बाद 13 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी गुरबचन सिंह भुल्लर,गुरजीत सिंह भुल्लर और उनके 6-7 अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर बीएनएस (BNS – भारतीय न्याय संहिता) की धारा 331(4), 305, 329(3),और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह कर रहे हैं और पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *