कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों में मतदान: सुबह 10 बजे तक 11% वोटिंग, बुजुर्ग वोटरों के लिए व्हीलचेयर व्यवस्था न होने पर नाराजगी – Kapurthala News
कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 82 बूथों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। सुबह 10:00 बजे तक पहले दो घंटों में कपूरथला के वार्डों में 11% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सुल्तानपुर लोधी काउंसिल के चुनाव में 15% मतदान हुआ। जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 400 से अधिक पुलिसकर्मी सभी वार्डों के बूथों पर तैनात हैं। कुछ संवेदनशील वार्डों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं रणधीर कॉलेज के बूथ नंबर 37 और 38 पर उम्मीदवारों ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सहायक जिला चुनाव अधिकारी वीपीएस बाजवा ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं फिलहाल, सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल है और अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Source link

