लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान पर एसिड अटैक: बाइक पर चेहरा छिपाकर आया हमलावर, 3 लोग झुलसे, पीठ पर पड़े छाले, 1 काबू – Ludhiana News

लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान पर एसिड अटैक:  बाइक पर चेहरा छिपाकर आया हमलावर, 3 लोग झुलसे, पीठ पर पड़े छाले, 1 काबू – Ludhiana News




लुधियाना के धूरी लाइन इलाके में रविवार देर रात एक फास्ट फूड की दुकान पर एसिड अटैक से हड़कंप मच गया। घटना में 2 से 3 लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसिड अटैक करने वाले ने बाइक की नंबर प्लेट पर नीले रंग का लिफाफा चढ़ाया हुआ था। जानकारी देते हुए देव फास्ट फूड के मालिक देव ने कहा कि वह दुकान में सामान बना रहा था। उसकी दुकान के बाहर एक व्यक्ति बाइक पर खड़ा था और उसके कान पर मोबाइल लगा था। कुछ देर बात करने के बाद उसने मौका पाते ही मेरे तरफ एक प्लास्टिक का लिफाफा फेंका। लिफाफा फेंकने से पहले उसने कहा कि तेरे लिए कुछ लाया हूं। जैसे ही मैंने लिफाफा पकड़ा तो अचानक लिफाफा फट गया और ज्वलनशील (तेजाब) मेरी पीठ पर और दो ग्राहकों के ऊपर पड़ गया। मेरी पीठ पर छालें पड़ गए। झुलसने के कारण दोनों ग्राहक तुरंत अस्पताल भागे उनके नाम पता नहीं चले। लोगों की मदद से बाइक पर आए व्यक्ति को काबू कर लिया और पीसीआर दस्ते के हवाले किया। तेजाब डालने आए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया। पुलिस घायलों की पहचान कर उनके बयान दर्ज करेगी। तरल पदार्थ के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए तरल पदार्थ के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह वास्तव में एसिड था या कोई अन्य रासायनिक पदार्थ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से एक बाइक भी बरामद की है। इस घटना के बाद दुकानदारों में सहम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *