जालंधर में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तस्करों को पकड़ा: कुछ समय पहले जमानत छूटा था आरोपी, सीमावर्ती जिलों से लाता था नशे की खेप – Jalandhar News
जालंधर ग्रामीण की सीआईए (CIA) स्टाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बॉल के रूप में हुई है, जो सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन मंगवाकर जालंधर के पटारा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में था। जमानत छूटने के बाद उसने धंधे में लग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जालंधर ग्रामीण के पुलिस द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी एसएसपी एस.हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि विनीत अहलावत, पुलिस अधीक्षक (जांच) और लखविंदर सिंह (PPS), पुलिस उपाधीक्षक (डिटेक्टिव) की देखरेख में सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह की अगुवाई में 12 जुलाई, 2026 को जालंधर-होशियारपुर मुख्य राजमार्ग पर गांव जोहल के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान जब पुलिस टीम मच्छी गेट के समीप मौजूद थी, तब उन्होंने एक संदिग्ध युवक को काले रंग का किट बैग ले जाते हुए देखा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत रोका और पूछताछ की। जांच करने पर उसकी पहचान बलजीत सिंह उर्फ बॉल (पिता बलविंदर सिंह, निवासी गांव छित, थाना सदर बटाला, जिला गुरदासपुर) के रूप में हुई।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए मौके पर आदमपुर सब-डिविजन के पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार को सूचित कर बुलाया गया। डीएसपी राजीव कुमार की मौजूदगी में जब आरोपी के किट बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने थाना पटारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C), 61 और 85 के तहत एफआईआर नंबर 66 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का पुराना भी अपराधिक रिकॉर्ड पूछताछ में आरोपी बलजीत सिंह ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह खुद हेरोइन के नशे का आदी था और साल 2025 में उसने एक नशा-मुक्ति केंद्र में इलाज भी करवाया था। इसके अलावा आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ 2025 में थाना सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट दर्ज है। इसमें फिलहाल जमानत पर है। जेल से बाहर आने के बाद उसने सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन लाकर पटारा क्षेत्र में सप्लाई करना शुरू कर दिया था। एसएसपी विर्क ने आगे बताया कि हेरोइन के मुख्य स्रोत का पता लगाने और इस ड्रग सप्लाई के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड मांगी जा रही है। आरोपी के आगे और पीछे के संपर्कों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही ड्रग तस्करी से कमाई गई आरोपी की किसी भी चल या अचल संपत्ति की पहचान कर उसे कानून के अनुसार ज़ब्त किया जाएगा।
Source link

