अमृतसर में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के खिलाफ प्रदर्शन: पुतला फूंका; गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप कनाडा भेजने के आरोपों पर उठे सवाल – Amritsar News

अमृतसर में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के खिलाफ प्रदर्शन:  पुतला फूंका; गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप कनाडा भेजने के आरोपों पर उठे सवाल – Amritsar News




अमृतसर के गोल्डन गेट पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी जत्था सिरहाला और अन्य सिख संगठनों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के नेता बलबीर सिंह मुच्छल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने धामी का पुतला फूंका और एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सिख संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को कथित तौर पर कंटेनर के माध्यम से कनाडा भेजा गया, जो सिख मर्यादा के विरुद्ध है। उनका कहना था कि ऐसे किसी भी कदम से पहले श्री अकाल तख्त साहिब से अनुमति लेना और पूरी धार्मिक मर्यादा का पालन करना आवश्यक होता है। उन्होंने एसजीपीसी पर इस मामले में पारदर्शिता न बरतने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी बोले- निष्पक्ष जांच हो प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी नियम या मर्यादा के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सिख संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न जिलों में प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *