पठानकोट में नशेड़ियों का कारनामा: सरकारी लोहा चुराकर झाड़ियों में छिपाया, नगर कौंसिल ने किया रिकवर – Pathankot News
सुजानपुर में पुल नंबर 3 और 4 के बीच झाड़ियों से लगभग दो से ढाई क्विंटल सरकारी लोहे का सामान बरामद किया गया हैं। सुबह सैर पर निकले स्थानीय युवकों की सतर्कता से मिला, जिन्होंने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए सामान को देखकर ग्रामीणों को सूचित किया।
सूचना मिलने पर स्थानीय चेयरमैन मनी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का मानना है कि भारी मात्रा में इस लोहे को लाने-ले जाने में कई लोगों की संलिप्तता रही होगी और इसके लिए किसी वाहन का उपयोग किया गया होगा। स्थानीय लोगों ने नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से इस चोरी की आशंका जताई है।
इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति रोष है। उनका कहना है कि पुल नंबर 3 और 4 के बीच के सुनसान मार्गों पर चोरी, छिनैती और नशाखोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सरकारी संपत्तियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बरामद लोहे को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद नगर कमेटी को सौंपा जाएगा।
Source link

