फरीदकोट में दिव्यांग महिला की गला रेतकर हत्या: मृतका घर में अकेली थी, स्कूल से लौटे पति ने खून से लथपथ शव देखा – Faridkot News

फरीदकोट में दिव्यांग महिला की गला रेतकर हत्या:  मृतका घर में अकेली थी, स्कूल से लौटे पति ने खून से लथपथ शव देखा – Faridkot News




फरीदकोट में शहर के बीचों बीच स्थित मोहल्ला जानिया के एक घर में विकलांग महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नीतू कालड़ा(43) के रूप में हुई है, जो वारदात के समय घर में अकेली थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसका विकलांग पति स्कूल से ड्यूटी कर वापस घर लौटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला जानिया निवासी सरकारी अध्यापक प्रदीप कालड़ा अपनी दिव्यांग पत्नी नीतू कौलाड़ा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार को रोजाना की तरह प्रदीप स्कूल ड्यूटी पर चले गए, जबकि दोनों बच्चे भी पढ़ाई के लिए स्कूल चले गए। घर में नीतू अकेली थी। बाद दोपहर जब प्रदीप स्कूल से लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को बुलाया इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। घर के अंदर जाकर देखा तो नीतू का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले और हाथों पर तेजधार हथियार के गहरे घाव थे। बताया जा रहा है कि शव के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा भी नहीं था। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस, डीएसपी तरलोचन सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मृतका के पति प्रदीप कालड़ा ने बताया कि घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर के अंदर प्रवेश किया, जहां पत्नी का शव पड़ा मिला। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि वारदात दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की लगती है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *