सूर्या अब भी टीम में वापसी कर सकते हैं: डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करना होगा; बोर्ड ने दिए संकेत

सूर्या अब भी टीम में वापसी कर सकते हैं:  डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करना होगा; बोर्ड ने दिए संकेत


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सूर्या डोमेस्टिक में रन बनाते हैं तो नेशनल टीम में उनकी वापसी हो सकती है।

सूर्या को खराब फॉर्म की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। उनसे कप्तानी भी छिन ली गई। उनकी जगह BCCI ने श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया है।

सूर्या की वापसी संभव

ANI को BCCI के एक सूत्र ने बताया कि सूर्या के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। वह अभी टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वापसी संभव है।

सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

भारत लगातार 2 सीरीज हारा

श्रेयस की कप्तानी में भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारी। पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार मिली। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली सीरीज जीत थी। इसके बाद इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हराया। सूर्या की कप्तानी जाने के बाद भारत एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है।

श्रेयस की कप्तानी में भारत एक भी मैच नहीं जीता।

श्रेयस की कप्तानी में भारत एक भी मैच नहीं जीता।

वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी बाहर हुए

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना।

सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके

सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच:एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) पॉसिबल कैंडीडेट्स के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी है। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *