नेहरू गार्डन में फाउंटेन बंद, कचरे से भरे डस्टबिन-ओपन जिम सेक्शन की हालत खराब – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम के दफ्तर काम्पलेक्स में नेहरू गार्डन है। ये सिटी का इकलौता विशाल सरकारी पार्क है। वैसे सिटी में 400 के करीब पार्क हैं, लेकिन सबसे अधिक बजट इसी का है। साल में 40 लाख से ज्यादा का खर्च नगर निगम सभी तरह की देखरेख-बिजली आदि पर लगाता है, लेकिन यहां पर सफाई की हालत खराब है। फाउंटेन बंद हैं, जबकि गर्मी में ठंडक लेने आने वाले लोगों के लिए इन्हें चालू करना चाहिए। गार्डन में 3 फाउंटेन हैं, सभी बंद हैं। कचरे से डस्टबिन भरे पड़े हैं। जब इनके अंदर जगह नहीं बची तो लोग खुले में ही कचरा फेंकने लगे। झूलों के नीचे की सुरक्षित सिंथेटिक फ्लोरिंग की जगह खुदरता फर्श डाल दिया गया है। ओपन जिम के सेक्शन में भी सफाई की हालत खराब है। वॉकिंग ट्रैक पर सूखे पत्तों व कचरे के ढेर लगाए हुए हैं। तस्वीरों में देखिए नेहरू गार्डन के हालात…
Source link

