PM के दौरे से पहले स्कूलों को उड़ाने की धमकी: स्कूल बंद कराए, चंडीगढ़-मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर; कल पंजाब में खालिस्तानी नारे लिखे थे – Mohali News

PM के दौरे से पहले स्कूलों को उड़ाने की धमकी:  स्कूल बंद कराए, चंडीगढ़-मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर; कल पंजाब में खालिस्तानी नारे लिखे थे – Mohali News




पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक को सुबह करीब 9 बजे धमकी भरा ईमेल आया। शिवालिक के कोआर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है। इससे पहले कल आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *