करनदीप सिंह सोढ़ी ने अंडर-17 में जीता सिल्वर – Jalandhar News

करनदीप सिंह सोढ़ी ने अंडर-17 में जीता सिल्वर – Jalandhar News




जालंधर | दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसमें अंडर-17 वर्ग में करनदीप सिंह सोढ़ी ने रजत पदक हासिल किया। करनदीप सिंह सोढ़ी ला ब्लोसम स्कूल के कक्षा-11 के विद्यार्थी हैं। स्कूल प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। स्कूल की प्रिंसीपल निधि चोपड़ा मैम और वंदना मड़िया मैम ने करनदीप सिंह सोढ़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच मंदीप सन्नी और पूर्व एच.ओ.डी निखिल हंस ने भी इस सफलता पर बधाई दी और आगे भी पूर्ण सहयोग करने का भरोसा जताया। विद्यालय की ओर से बताया गया कि वर्तमान में करनदीप सिंह सोढ़ी डॉ. राहुल कुमार यादव से टेनिस की कोचिंग ले रहे हैं। साथ ही संदेश में कहा गया कि पढ़ाई मन के लिए वैसी ही है जैसी शरीर के लिए व्यायाम।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *