एलिवेटेड रोड बरसाती चेंबर ब्लॉक, भरा पानी – Amritsar News
अमृतसर| एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने वाले वाहन चालकों को इन दिनों भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए चेंबर पूरी तरह ब्लॉक हो चुके हैं। इसके कारण मामूली बारिश में भी एलिवेटेड रोड पर पानी जमा हो जाता है, जिससे वाहनों के फिसलने और हादसे का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि नगर निगम को इस समस्या का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इन बंद पड़े चेंबरों को जल्द से जल्द साफ करवाया जाए। -धनीराम, निवासी फोकल प्वाइंट।
Source link

