साईं इनायत शाह का जोड़ मेला करवाया – Ludhiana News
लुधियाना| शहर के बस अड्डा स्कूटर मार्केट में साईं इनायत शाह लसूड़े शाह दरगाह का 45वां वार्षिक भंडारा एवं जोड़ मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम दरगाह के गद्दीनशीन भाई मुख्तियार शाह चिश्ती की अगुवाई में हुआ। मेले का शुभारंभ स्कूटर मार्केट के प्रधान सरदार सतिंदर पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर धार्मिक एकता वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अजय कुमार सिद्धू, डॉ. अशोक वोहरा और पीआरओ लव सिद्धू को मेला प्रबंधक समिति की ओर से दीपक शर्मा ने सम्मानित किया।समारोह के दौरान ओम प्रकाश, परमजीत सिंह, बिल्लू शंकर, लखदीप सिंह, संतोक सिंह, हंसराज तथा मोहित ने लंगर सेवा निभाई। मेले में कव्वाल पार्टियों ने बाबा की शान में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे संगत में श्रद्धा का माहौल बना रहा।
Source link

