फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर दुष्कर्म का केस: नागपुर की युवती ने लगाए आरोप, बोली- होटल में ले गया, जबरन शारीरिक संबंध बनाए – Chandigarh News
चंडीगढ़ में फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर जॉन जोसेफ उर्फ जोएल के खिलाफ युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में युवती से जबरन संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट तथा तोड़फोड़ भी की। पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी युवती ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123, 126(2) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में फिल्म धुरंधर की शूटिंग चल रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात फिल्म प्रोडक्शन टीम से जुड़े जॉन जोसेफ से हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे फिल्म में काम दिलाने और प्रोजेक्ट्स से जोड़ने का भरोसा दिया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में आरोपी ने उसे अपने करीब आने के लिए मजबूर किया। होटल में दुष्कर्म का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 2 सितंबर 2025 को आरोपी उसे सेक्टर-17 स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। युवती ने कहा कि आरोपी ने उसे धमकाया भी और घटना के बारे में किसी को न बताने का दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बाद में उसके साथ मारपीट की और उसका सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने शुरू की जांच सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link

