मोगा में नशे पर पुलिस की कार्रवाई: 11 आरोपी दबोचे, हैरोइन और नशीली गोलियों की खेप बरामद – Moga News

मोगा में नशे पर पुलिस की कार्रवाई:  11 आरोपी दबोचे, हैरोइन और नशीली गोलियों की खेप बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हैरोइन, नशीली गोलियां और शराब बरामद की। इस संबंध में डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने जानकारी दी। थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर गांव जलालाबाद निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को 9 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़ा। इसी तरह, थाना सिटी मोगा के अंतर्गत फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी मोहकम सिंह ने टिब्बा बस्ती मोगा निवासी लखवंत सिंह उर्फ अट्टी को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस चौकी दौलेवाला के प्रभारी सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने हरमेश सिंह उर्फ मेशा से 22 ग्राम हैरोइन बरामद की। थाना सदर मोगा के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने देर रात गश्त के दौरान गांव दौलतपुरा नींवा निवासी हरपाल सिंह को 15 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया। थाना बधनीकलां में 10 ग्राम हैरोइन बरामद थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के अनुसार, लोपों पुलिस चौकी के प्रभारी थानेदार प्रीतम सिंह ने गांव रामा निवासी प्रदीप सिंह उर्फ घोड़ा को 10 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़ा। नशीली गोलियों के मामलों में, थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने गांव रौंता निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगनू से 50 नशीली गोलियां बरामद कीं। थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार बलजिंदर सिंह ने ढुडीके निवासी वीरपाल सिंह उर्फ वीरू को 90 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना बाघापुराना के अंतर्गत पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के प्रभारी सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने गांव नाथेवाला निवासी लखवीर सिंह उर्फ लक्खी और गांव कपूरे निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीप को 40 नशीली गोलियों के साथ काबू किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *