जालंधर नगर कौंसिल व पंचायत चुनाव आज: 99 वार्डों के लिए मतदान, 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात; 341 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला – Jalandhar News

जालंधर नगर कौंसिल व पंचायत चुनाव आज:  99 वार्डों के लिए मतदान, 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात; 341 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला – Jalandhar News




जालंधर जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने 133 पोलिंग पार्टियां तैनात की हैं, जिनमें करीब 800 कर्मचारी शामिल हैं। चुनाव में कुल 1,08,067 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 341 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी। सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी डिस्पैच सेंटरों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री सहित संबंधित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने पोलिंग स्टाफ का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी से निभाने के लिए प्रेरित किया। 341 उम्मीदवार मैदान में चुनाव में कुल 341 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मतदाताओं में 54,943 पुरुष, 53,116 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 20 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीआरओ, एक एपीआरओ और तीन पीओ तैनात किए गए हैं। नकोदर में सबसे अधिक मतदाता नगर कौंसिल नकोदर में सबसे अधिक 27,964 मतदाता हैं। इसके अलावा करतारपुर में 19,736, फिल्लौर में 19,179, आदमपुर में 12,610 और नूरमहल में 11,105 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, नगर पंचायत लोहियां में 7,958 और महितपुर में 9,515 मतदाता वोट डालेंगे। उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से नगर कौंसिल फिल्लौर में सबसे कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जहां 15 वार्डों के लिए 57 उम्मीदवार मैदान में हैं। नकोदर के 17 वार्डों में 55, करतारपुर के 15 वार्डों में 50, आदमपुर में 44 और नूरमहल में 41 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास के 13-13 वार्डों के लिए 47-47 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिना डर और लालच के मतदान की अपील जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से बिना किसी डर, भय या लालच के मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पास वोटर फोटो पहचान पत्र नहीं है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वे राज्य चुनाव आयोग द्वारा मान्य 15 वैकल्पिक दस्तावेजों- जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या राशन कार्ड के जरिए भी मतदान कर सकते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसएसपी जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पोलिंग बूथों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *