मोहाली में तेज रफ्तार थार पलटी: जम्मू के 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने हादसे पर जताया संदेह – Mohali News

मोहाली में तेज रफ्तार थार पलटी:  जम्मू के 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने हादसे पर जताया संदेह – Mohali News




मोहाली में एक तेज रफ्तार थार पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के दोस्त इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं, जबकि शव पर चोट के निशान देखकर परिवार ने संदेह जताया है। मृतक के पिता ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मृतक की पहचान अखनूर ,जम्मू निवासी सादिक शर्मा के रूप में हुई है। पिता राजिंदर कुमार, जो जम्मू में महावीर स्वीट शॉप चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि सादिक उनके व्यवसाय में मदद करता था। राजिंदर कुमार के अनुसार, सादिक अपने बचपन के दोस्त वंश के बुलावे पर मोहाली आया था। वंश का एक युवती के साथ विवाद हो गया था, जो थाने तक पहुंच गया था। सादिक पिछले तीन-चार दिनों से इसी विवाद को सुलझाने के लिए मोहाली में रुका हुआ था। पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे सादिक के दोस्त आर्यन ने उन्हें हादसे की सूचना दी। वे तुरंत जम्मू से मोहाली पहुंचे, जहां अस्पताल में उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। बेटे के शरीर पर चोटों के निशान देखकर उन्होंने मामले पर संदेह व्यक्त किया है। दोस्तों के बयान के अनुसार, शनिवार रात फ्लैट से छह दोस्त थार में सवार होकर निकले थे। मोड़ पर अनियंत्रित होने से पलटी सादिक गाड़ी चला रहा था। मोड़ पर थार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सादिक खिड़की से बाहर लटक गया और वाहन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और थार को सीधा किया। घायल सादिक को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में सादिक के दोस्त धीरज की बाजू पर भी चोट आई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित शराब के ठेके की सीसीटीवी फुटेज जांची, लेकिन बीच में बिजली का पोल होने के कारण हादसा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। अनुमान है की गाड़ी की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। पुलिस ने सादिक के दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस ने धारा 194-बी के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *