मिड-डे मील, सफाई वर्करों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: 1 जुलाई से स्कूलों में खाना बनाना किया बंद, मानदेय बढ़ाने की मांग – Batala News

मिड-डे मील, सफाई वर्करों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:  1 जुलाई से स्कूलों में खाना बनाना किया बंद, मानदेय बढ़ाने की मांग – Batala News




पंजाब के बटाला में शनिवार को मिड-डे मील और सफाई वर्कर यूनियन आजाद के बैनर तले सरकारी स्कूलों की महिला कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाई सुखा सिंह भाई मेहताब पार्क में एकत्रित होकर महिला कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों और मानदेय (भत्ते) में वृद्धि को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रादेशिक महासचिव मनजीत राज बटाला और मजबी सिख समाज मोर्चा के नेता मक्खन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार मिड-डे मील कर्मचारियों को महज 3,000 रुपये मासिक भत्ता दे रही है। आज के महंगाई के दौर में इतनी कम राशि पर गुजारा करना अत्यंत कठिन है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कम मानदेय के बावजूद स्कूलों में इन महिला कर्मचारियों से तय काम से कहीं ज्यादा अतिरिक्त काम भी लिया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी मांगें पूरी न होने के कारण नाराज कर्मचारियों ने 1 जुलाई से सरकारी स्कूलों में खाना बनाना पूरी तरह बंद कर दिया है। साढ़े चार साल बीते, पर ‘आप’ का वादा अधूरा यूनियन नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने कर्मचारियों से वादा किया था कि सरकार बनते ही उनका मानदेय बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जाएगा और अन्य मांगें भी तुरंत मानी जाएंगी। लेकिन आज सरकार का साढ़े चार साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी यह वादा वफा नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा और नाराजगी है। 10 लाख का बीमा और वर्दी देने की उठाई मांग यूनियन ने पंजाब सरकार के समक्ष अपनी मुख्य मांगें रखते हुए कहा कि मिड-डे मील वर्करों का मासिक मानदेय तुरंत बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक वर्कर का 10 लाख रुपये का दुर्घटना व जीवन बीमा कराया जाए, स्कूलों में काम करने के लिए उन्हें मुफ्त वर्दी (यूनिफॉर्म) उपलब्ध कराई जाए और अन्य सभी लंबित मांगों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव सतिंदर कौर बटाला, अध्यक्ष स्वरूप सिंह चाहल कला, दलबीर सिंह भट्टी, विजय कुमार, रचना, परमजीत कौर, जसबीर कौर सहित भारी संख्या में मिड-डे मील व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *