मामूली झगड़े में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या: बटाला में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलीं 6 गोलियां; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार – Batala News

मामूली झगड़े में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या:  बटाला में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलीं 6 गोलियां; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार – Batala News




बटाला के सीरा गांव में देर रात मामूली झगड़े के बाद एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मनपिंदर सिंह उर्फ ​​मन्ना पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गगनदीप सिंह गगन पुत्र रणजीत सिंह है। गगनदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनपिंदर सिंह पर कथित तौर पर छह गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मनपिंदर को पहले बटाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मनपिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक के दो बच्चें मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद था। उसके अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद गगनदीप सिंह की पत्नी जसबीर कौर ने अपनी पिस्तौल गगनदीप को दी, जिसके बाद गगनदीप ने फायरिंग कर दी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह पहले से ही उनसे रंजिश रखता था। फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात सीरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह और उसकी पत्नी जसबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार की गई जसबीर कौर एक सरकारी शिक्षिका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *