ट्यूबवेल की बोरिंग शुरू, जलापूर्ति मजबूत होगी – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के सूर्या एन्क्लेव के 20 मरला और 14 मरला ब्लॉकों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए ट्यूबवेल की बोरिंग का कार्य शुरू किया गया। हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने बोरिंग कार्य का शुभारंभ कराया। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होने और निवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में नितिन कोहली ने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। सूर्या एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनके निवास पर हुई बैठक में नए ट्यूबवेल की मांग रखी गई थी, जिसे उसी दिन स्वीकृति मिली और अब बोरिंग शुरू हो गई। मौके पर पार्षद मनमोहन राजू, पवन सेतिया, चेयरमैन सतीश अग्रवाल, महासचिव ललित मित्तल, सचिव जगजीत सिंह, सचिव एवं कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Source link

