पंजाब के स्कूलों में आज और कल लगेंगे SIR कैंप: मतदाता सूची पुनरीक्षण को रफ्तार देने का फैसला, सरकारी/एडेड स्कूलों में बैठेंगे BLO – Pathankot News

पंजाब के स्कूलों में आज और कल लगेंगे SIR कैंप:  मतदाता सूची पुनरीक्षण को रफ्तार देने का फैसला, सरकारी/एडेड स्कूलों में बैठेंगे BLO – Pathankot News




पंजाब में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के काम को गति देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 11 और 12 जुलाई को सरकारी छुट्टी के दिन भी प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों को आम दिनों की तरह पूरी तरह से खुले रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन दो दिनों में राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को स्कूलों का समस्त स्टाफ अपनी ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से हाजिर रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों पर यह स्टाफ एसआईआर-2026 से संबंधित कार्यों में चुनावी अमले का पूरा सहयोग करेगा। ये विशेष कैंप सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन कैंपों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। जिन बीएलओ ने फॉर्म इकट्ठा कर लिए हैं, वे इन दो दिनों के दौरान उनके डिजिटलाइजेशन और फॉर्मों में रह गई कमियों को दूर करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। 24 जुलाई तक चलेगा हाउस टू हाउस सर्वे बता दें, राज्य में 25 जून से शुरू हुआ ‘हाउस टू हाउस सर्वे’ आगामी 24 जुलाई तक चलना है। इन विशेष कैंपों के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया को तय समय पर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कैंपों के सफल संचालन के लिए सिर्फ स्कूल स्टाफ ही नहीं, बल्कि राजस्व पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय निकायों के स्टाफ की भी विशेष रूप से ड्यूटियां लगाई गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *