पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी की लड़ाई में उलझी: शंटी – Amritsar News
अमृतसर| भाजपा नेता सरबजीत सिंह शंटी ने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से आंतरिक कलह और अध्यक्ष पद की लड़ाई में उलझी हुई है। प्रदेश के किसान, युवा, व्यापारी, उद्योग, नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों को छोड़कर कांग्रेस के नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं। शंटी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस को पंजाब की जनता की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की चिंता है। जनता की समस्याओं पर आवाज़ उठाने के बजाय कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पंजाब की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं, चाहे वह चरणजीत सिंह चन्नी हों, प्रताप सिंह बाजवा हों, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हों या कोई अन्य नेता, यदि वास्तव में पंजाब और सिख समाज की चिंता करते हैं तो उन्हें सबसे पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए देश और सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Source link

