पंजाब के किसानों का हल्लाबोल, चंडीगढ़ में जाम की स्थिति: बसों की छत पर पहुंचे; ट्रेड डील के विरोध में रोष मार्च निकाला – Chandigarh News
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। प्रदर्शन की अगुवाई संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उग्राह ने की। किसान पहले सेक्टर-34 में जुटे और इसके बाद बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों के काफिले के साथ सेक्टर-17 स्थित मटका चौक पहुंचे। यह रैली भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के विरोध में की गई। इससे कई जगह जाम की स्थिति बन गई। किसानों ने चंडीगढ़ प्रशासन से केवल सेक्टर-17 स्थित मटका चौक तक रैली निकालने की अनुमति ली थी। इसी वजह से उनका मार्च मटका चौक तक ही सीमित रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सेक्टर-34 और मटका चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मटका चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान कई किसान बसों की छतों पर बैठकर भी रैली में शामिल हुए। डेढ़ घंटे के लिए रैली की अनुमति मटका चौक पहुंचने के बाद किसान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड लौट गए, जहां सभा का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन ने किसानों को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक करीब डेढ़ घंटे के लिए रैली की अनुमति दी थी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया और पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की। जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन:-
Source link

