बटाला में बाइकसवार बदमाशों ने महिला की बाली झपटी: पति संग मोटरसाइकिल पर आ रही थी, पीछे से आए लुटेरों ने की वारदात – Batala News

बटाला में बाइकसवार बदमाशों ने महिला की बाली झपटी:  पति संग मोटरसाइकिल पर आ रही थी, पीछे से आए लुटेरों ने की वारदात – Batala News




गुरदासपुर के बटाला और आसपास के इलाकों में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बटाला के काहनूवान रोड से सामने आया है, जहां शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया। बदमाश चलती बाइक पर महिला के कान से सोने की बाली झपटकर बड़ी बेरहमी से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में तुरंत स्थानीय सिंबल पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भंगवा के रहने वाले केवल सिंह अपनी पत्नी सुरिंदर कौर के साथ किसी निजी काम और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बटाला शहर आए हुए थे। बाजार से अपना सारा सामान लेने के बाद जब वे दोनों दोपहर के समय अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव भंगवा लौट रहे थे, तभी काहनूवान रोड पर घात लगाए बैठे झपटमारों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने पलक झपकते नोच ली बालियां पीड़ित केवल सिंह ने बताया कि जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल काहनूवान रोड पर स्थित आईटीआई (ITI) बटाला के समीप पहुंची, तो पीछे से तेज रफ्तार में आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी सुरिंदर कौर के कान पर झपट्टा मारा। बदमाश पलक झपकते ही सुरिंदर कौर के कान से सोने की बाली नोचकर रफूचक्कर हो गए। झटका इतना तेज था कि महिला दर्द से चीख उठी। जब तक दंपती कुछ समझ पाता और शोर मचाता, आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस सूचना पर सिंबल पुलिस चौकी के प्रभारी ASI गुरदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दंपती से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईटीआई रोड और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों के हुलिए और उनकी मोटरसाइकिल के नंबर का सुराग लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *