भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रत्याशी बदला: नामांकन में गड़बड़ी थी, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए आनन-फानन में नया कैंडिडेट उतारा – Patna News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को नामांकन के अगले ही दिन अपना कैंडिडेट बदलना पड़ा। पहले घोषित कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पार्टी न
.
सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक के नामांकन पत्र में परिवार और एजुकेशन से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ियों के चलते भाजपा ने यह फैसला लिया। भाजपा को डर था गड़बड़ियों के चलते अभिषेक का नामांकन कैंसिल हो सकता है।
इसी सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (PK) और RJD चुनाव में इसे मुद्दा बना सकते हैं। हालांकि अभिषेक ने नाम वापसी के लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।
नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा 20 साल से पार्टी से जुड़े हैं। वे नितिन नवीन के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मंडल अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन ने इसी साल 30 मार्च को बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था।
पहले देखिए 2 तस्वीरें…
नए कैंडिडेट की घोषणा होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की।

बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक ने नामांकन वापस लेने से संबंधित लेटर प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है।
अभिषेक ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे लेटर में लिखा- मुझे BJP ने बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में NDA प्रत्याशी बनाया, उसके लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं ।
विनम्रता के साथ आपको आग्रह करना चाहता हूं कि मैं पारिवारिक कारण से विधानसभा उप चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। मैं कार्यकर्ता के नाते निष्ठा पूर्वक सेवा देता रहूंगा।
गुरुवार को अभिषेक ने किया था नामांकन
नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। अभिषेक ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा NDA के सभी सीनियर नेता शामिल हुए थे।
गुरुवार को ही RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने नॉमिनेशन किया था। जनसुराज के प्रशांत किशोर 13 जुलाई को पर्चा भरेंगे।
नितिन नवीन के करीबी हैं नीरज

नितिन नवीन के करीबी हैं अभिषेक कुमार बंटी
बीजेपी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। अभिषेक कायस्थ जाति से आते हैं और नितिन नवीन के काफी करीबी माने जाते हैं।


—————————————————–
ये भी पढ़ें
बांकीपुर उपचुनाव- BJP के अभिषेक पर 10 लाख का कर्ज: RJD की रेखा 8 करोड़ की मालकिन, 11 जुलाई को पर्चा भरेंगे प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सरगरमी तेज है। गुरुवार को RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता और बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने नॉमिनेशन किया। जनसुराज के प्रशांत किशोर 11 जुलाई को पर्चा भरेंगे। पीके के अलावा अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार भी नॉमिनेशन करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। अब तक 3 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं, नामांकन के बाद रेखा गुप्ता और अभिषेक कुमार के हलफनामे में घोषित संपत्ति, आय, कर्ज, शिक्षा और आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आई। पूरी खबर पढ़ें

