अवतार सिंह भवानीगढ़ नगर कौंसिल के प्रेसिडेंट बने: कर्मजीत कौर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त; MLA नरिंदर कौर भराज ने करवाई ताजपोशी – Sangrur News
अवतार सिंह तारी को भवानीगढ़ नगर कौंसिल का नया प्रेसिडेंट चुना गया है। आम आदमी पार्टी के सबसे पुराने स्वयंसेवकों में से एक अवतार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2 बैठकों के रद होने के बाद आज यह चुनाव संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में कर्मजीत कौर को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। चुनाव के दौरान, विधायक नरिंदर कौर, पंजाब इन्फोटेक के अध्यक्ष डॉ. गुरिंदर जीत सिंह जवधा और माननीय एसडीएम मंजीत कौर उपस्थित रहीं। आम आदमी पार्टी के सभी स्वयंसेवक और नगर कौंसिल के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे। आम आदमी पार्टी अपने स्वयंसेवकों को देती है सम्मान: भराज विधायक नरिंदर कौर और अध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने स्वयंसेवकों को महत्व देती है। उन्होंने अवतार सिंह तारी की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि यह पद उनकी निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास के लिए सबके साथ मिलकर काम करेंगे।
Source link

