तरनतारन में दोस्तों पर फायरिंग: श्मशान की दीवार फांदकर बचाई जान, झगड़े की रंजिश में दो स्कार्पियो सवारों ने की वारदात, 7 पर केस – tarn-taran News
तरनतारन जिले के अंतर्गत आते चोहला साहिब के गांव भट्टल भैआके में 5 साल पुरानी रंजिश को लेकर दिन-दिहाड़े खूनी खेल खेले जाने का मामला सामने आया है। यहां नहर में स्नान करने गए दो दोस्तों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। दोनों युवकों ने श्मशान घाट की दीवार फांदकर और पानी की टंकी के पीछे छिपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। चोहला साहिब थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रास्ते में रोका रास्ता, फिर श्मशान घाट के शेड के नीचे किया हमला पुलिस को दी गई शिकायत में गांव भट्टल निवासी 27 वर्षीय गुरसाहिब सिंह पुत्र सलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त सनीदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह के साथ गांव के श्मशान घाट के पास नहर में नहाने जा रहे थे। रास्ते में एक काली स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए जगरूप सिंह और मलकीत सिंह ने उनका रास्ता रोका और बहसबाजी करने लगे। उस समय तो सनीदीप ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे, जब दोनों दोस्त श्मशान घाट के शेड (छतरी) के नीचे बैठे थे, तभी अचानक दो गाड़ियां वहां रुकीं। गाड़ियों में से हथियारों से लैस होकर उतरे हमलावरों ने उन पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। दीवार फांदकर भागे युवक, मौके से 5 खोल बरामद जानलेवा हमला होते देख गुरसाहिब सिंह और उसका दोस्त श्मशान की दीवार फांदकर गांव की तरफ भागे। गुरसाहिब ने गांव की पानी की टंकी के कमरे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर जब ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर जान से मारने की धमकियां देते और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पांच साल पहले एक झगड़े से शुरू हुई रंजिश पीड़ित गुरसाहिब सिंह के अनुसार, दोनों परिवारों में पांच साल से रंजिश चल रही है। यह रंजिश 2021 जगरूप सिंह के साथ हुए एक झगड़े के बाद शुरू हुई है। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। जांच अधिकारी ASI गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया है और वहां से अलग-अलग बोर के 5 चले हुए कारतूस (खोल) बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें कर रही छापेमारी एसआई ने बताया कि मुख्य आरोपी जगरूप सिंह सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इन 7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा जगरूप सिंह (पुत्र मंगल सिंह, निवासी भट्टल भैके) मलकीत सिंह (पुत्र शिंगारा सिंह, निवासी भट्टल भैके) नवरूप सिंह (पुत्र मंगल सिंह, निवासी भट्टल भैके) सुखविंदर सिंह काली (पुत्र अमर सिंह, निवासी भट्टल भैके) मंगल सिंह (पुत्र प्रेम सिंह, निवासी भट्टल भैके) गुरलाल सिंह (निवासी सरहाली कलां) बिक्रम सिंह बिक्का (निवासी जल्लेवाल)
Source link

