पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: किसान रैली के चलते ट्रैफिक डायवर्ट; लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग बंद – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  किसान रैली के चलते ट्रैफिक डायवर्ट; लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग बंद – Mohali News


संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में होने वाली किसान रैली को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। किसानों की बड़ी संख्या में आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के कारण

.

कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। पूरी खबर पढ़ें…

लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग बंद

पंजाब के लुधियाना स्थित हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एयरपोर्ट परिसर के अंदर से अब ओला और उबर जैसी ऑनलाइन ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट से लुधियाना या अन्य स्थानों तक जाने के लिए अब लोकल टैक्सी स्टैंड पर निर्भर रहना होगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *