मिसल सतलुज ने महिला विंग को दी नई मजबूती : छीना – Amritsar News

मिसल सतलुज ने महिला विंग को दी नई मजबूती : छीना – Amritsar News




अमृतसर | पंजाब भर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मिसल सतलुज पार्टी द्वारा गांवों, कस्बों और शहरों में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रमुख हस्तियों को मिसल सतलुज पार्टी से जोड़कर जनाधार को और व्यापक बनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरु नगरी अमृतसर में मिसल सतलुज के महिला विंग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष बीबी जसमीत कौर छीना ने बताया कि बीबी बलविंदर कौर संधू को मिसल सतलुज महिला विंग की पंजाब उपाध्यक्ष, बीबी गुरपरिंदर कौर को जिला अमृतसर महिला अध्यक्ष तथा बीबी बलजीत कौर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *