आईएसआई-बीकेआई मॉड्यूल के 3 सप्लायर अरेस्ट, छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद – Amritsar News

आईएसआई-बीकेआई मॉड्यूल के 3 सप्लायर अरेस्ट, छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद – Amritsar News




जालंधर| स्पेशल सेल की टीम ने एक स्कोडा रैपिड कार के डेशबोर्ड से चाइनीज पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 122 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार सवार आकाशदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी ब्यास (अमृतसर) और गुरसेवक सिंह उर्फ समर निवासी गांव डालेके, (तरनतारन) को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। स्पेशल सेल की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जालंधर कैंट में खुसरोपुर रोड पर जी.एन.ए. चौक से थोड़ा आगे एक संदिग्ध ग्रे रंग की स्कोडा रैपिड कार को रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। स्पेशल सेल की टीम ने जब कार की बारीकी से तलाशी ली, तो उसके डेशबोर्ड से कैल .30 मेड इन चाइना नोरिनको मार्क वाला एक पिस्टल बरामद हुआ। मैगजीन चेक करने पर उसमें से 3 जिंदा कारतूस भी मिले। इसके अलावा डेशबोर्ड में रखे एक काले रंग के लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 122 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए इस नशीले पदार्थ की पुष्टि की। सरकारी इमारतें थीं टारगेट, हैंड ग्रेनेड का होना था इस्तेमाल आरोपियों ने अजनाला के बार्डर इलाके हथियारों की खेप को उठाया था। 20 पिस्तौल गैंगस्टरों और शूटरों में सप्लाई होने थे। हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल सरकारी इमारतों पर होने वाला था। सीआई की टीम ने समय रहते आरोपियों को काबू कर बड़ी घटनाओं को टाल दिया हैं। आरोपी एक ही गांव के हैं और इस सप्लाई करने के 3 लाख रुपए मिलने वाले थे। पुलिस आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही हैं। इसके अलावा बरामद मोबाइलों से ओर भी संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में आगे भी बरामदगी हो सकती है। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों की खेप ढोने में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन प्राप्त विदेश में बैठे तस्कर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गों के निर्देश पर काम कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव कक्कड़ निवासी चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अजनाला से हथियार और विस्फोटकों की खेप प्राप्त की थी। उनके विदेशी हैंडलरों ने उन्हें यह खेप अमृतसर-चोगावां रोड स्थित भारतमाला बाइपास के अंडरपास के पास अपने अन्य साथियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इन हथियारों और ग्रेनेड का इस्तेमाल पंजाब के विभिन्न शहरों में शांति व्यवस्था भंग करने और आपराधिक व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के तहत किया जाना था। गुप्त सूचना मिलने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने मंगलवार की रात भारतमाला बाइपास पर नाकाबंदी की। इसी दौरान हुंडई आई-20 कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 6 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस टीम ने आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *