फाजिल्का में करियाना शॉप की दीवार तोड़कर चोरी: 20 फीट लंबी पाइप और सीढ़ी की मदद से घुसे चोर; सिगरेट-कैश ले उड़े – Fazilka News
फाजिल्का के लाधुका में एक करियाना दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मनचंदा करियाना स्टोर की पिछली दीवार में सेंध लगाई और पाइप के सहारे लटककर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद सीढ़ी की मदद से हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पाइप के सहारे अंदर दाखिल हुए दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि वह लाधुका में मनचंदा करियाना स्टोर चलाते हैं। बुधवार रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर हैरान रह गए। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और पाइप के सहारे अंदर दाखिल हुए। लोहे की पाइप और सीढ़ी लेकर आए पवन कुमार के अनुसार, आरोपी अपने साथ करीब 20 फीट लंबी लोहे की पाइप और सीढ़ी लेकर आए थे। उन्होंने दीवार में की गई सेंध के जरिए पाइप और सीढ़ी अंदर पहुंचाई और फिर दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नुकसान का पूरा आकलन कर रहे उन्होंने बताया कि चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपए की सिगरेट, चाय पत्ती के दो बड़े बैग, गल्ले में रखी 5 से 7 हजार रुपए की नकदी, बादाम, तेल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है। फिलहाल वह नुकसान का पूरा आकलन कर रहे हैं। दुकान से महज 200 मीटर दूर पुलिस चौकी पवन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान से महज 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं और इलाके में चोरी की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Source link

