अरावली क्षेत्र में खनन पर लगे अंतरिम रोक : अंकुर गुप्ता – Amritsar News
अमृतसर | अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट अंकुर गुप्ता ने एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बारां और चित्तौड़गढ़ जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों को अरावली की आधिकारिक सूची से बाहर करने के प्रयासों पर गहरी चिंता जताई है। उनका साफ कहना है कि इन क्षेत्रों में खनन और ड्रिलिंग को बढ़ावा देना पर्यावरण और लाखों लोगों की आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा। अंकुर गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी अदालत से मांग की है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर्यावरण, भू-विज्ञान और जल संरक्षण के स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक निष्पक्ष समिति गठित करे, जो सीधे सुप्रीम कोर्ट के अधीन काम करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक इस मामले में अदालत का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक अरावली क्षेत्र में सभी प्रकार के खनन और ड्रिलिंग पर तत्काल प्रभाव से अंतरिम रोक लगाई जानी चाहिए।
Source link

