श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर बनी फिल्म: मंत्री कटारूचक्क ने ग्रामीणों संग देखी, बोले- श्रद्धा से स्वागत करें; वैन रवाना – Pathankot News

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर बनी फिल्म:  मंत्री कटारूचक्क ने ग्रामीणों संग देखी, बोले- श्रद्धा से स्वागत करें; वैन रवाना – Pathankot News




पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की गई है। यह फिल्म गांव-गांव जाकर लोगों को दिखाई जाएगी, जिसके लिए विशेष वैन तैयार की गई हैं। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट जिले में एक वैन को हरी झंडी दिखाकर गांव कटारूचक्क के लिए रवाना किया। ग्रामीणों के साथ मिलकर इस फिल्म को देखा मंत्री कटारूचक्क ने गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर इस फिल्म को देखा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जहां भी यह वैन पहुंचे, उसका श्रद्धा भाव से स्वागत किया जाए। 11 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ जमीन खरीदी कैबिनेट मंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की बानी का अध्ययन करने के लिए वल्ला में 11 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ जमीन खरीदी गई है, जहां एक अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *