बरनाला में सफाई सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर: धरने में पहुंचे BJP नेता, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; गंदगी का खतरा बढ़ा – Barnala News

बरनाला में सफाई सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:  धरने में पहुंचे BJP नेता, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; गंदगी का खतरा बढ़ा – Barnala News




बरनाला शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने लगी है। सफाई सेवकों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से मांगें मानने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर लगने की आशंका है, जिससे मानसून के दौरान संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। करीब डेढ़ महीने पहले भी सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उस समय सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उनकी मांगों को मानने का ठोस आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवा दी थी। हालांकि, इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। सरकार पर सीधे तौर पर धोखा देने का आरोप सफाई सेवक नेता गुलशन कुमार ने सरकार पर सीधे तौर पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने पहले सरकार और प्रशासन ने उनकी जायज मांगों को तुरंत पूरा करने का लिखित और मौखिक भरोसा दिया था। शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई। गंदगी फैलने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की गुलशन कुमार ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। शहर में गंदगी फैलने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर भाजपा पार्षद राजू चौधरी, बारु सिंह और अन्य नेताओं ने सफाई सेवकों का समर्थन किया। वे उनके धरने में शामिल हुए। सफाई सेवकों की जायज मांगें माननी चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार को सफाई सेवकों की जायज मांगें माननी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जब सरकार ने वादा करके धरना खत्म करवाया था, तो उसे अपना वादा पूरा करना चाहिए। भाजपा ने सफाई सेवकों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *