फरीदकोट से स्विफ्ट डिजायर चोरी: उसी कार से जीरा में बैटरियां चुराईं; दो जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में – Faridkot News

फरीदकोट से स्विफ्ट डिजायर चोरी:  उसी कार से जीरा में बैटरियां चुराईं; दो जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में – Faridkot News




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में जैतो रोड स्थित एक गली में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस कार चोरी करने के बाद अज्ञात आरोपी उसी कार का इस्तेमाल कर फिरोजपुर जिले के जीरा शहर में खड़ी कई कारों की बैटरियां भी चोरी कर ले गए। इसके बाद अब फरीदकोट और फिरोजपुर जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा निवासी रमन दुआ मानसा की एक निजी फर्म में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। फर्म की ओर से उन्हें इस्तेमाल के लिए एक स्विफ्ट डिजायर कार दी गई थी। रमन दुआ रोज की तरह कार को अपने घर के पास गली में खड़ी कर देते थे। दो दिन पहले रात के समय एक मोटरसाइकिल पर आए 3 अज्ञात बदमाश कार चोरी कर फरार हो गए और मोटरसाइकिल को वहीं पर छोड़ गए। घटना की सूचना थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस को दी गई। बाद में पता चला कि उसी रात 2 घंटे बाद ही चोरी की गई इसी कार का इस्तेमाल कर आरोपियों ने जीरा में भी कई कारों की बैटरियां चोरी कीं गई जहां पर कार का नंबर ट्रेस कर जीरा पुलिस की ओर से सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी जिस मोटरसाइकिल को छोड़कर गए थे,वह भी उन्होंने चोरी ही किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है-रमन दुआ इस मामले में पीड़ित रमन दुआ ने बताया कि उनकी गली में रोजाना कई वाहन खड़े रहते हैं और साथ वाले मेन रोड पर पूरी रात लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। ऐसे हालात में कार चोरी की घटना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुई कार बरामद कर ली जाएगी। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *