लुधियाना जैन मंदिर चोरी मामला पुलिस ने सुलझाया: आ जा चोरी करें,हो जाएंगे मालामाल, जल्दी अमीर बनने के लालच में दिहाड़ी मजदूरों ने की थी वारदात; काम ढूंढने के बहाने करते थे चोरी – Ludhiana News

लुधियाना जैन मंदिर चोरी मामला पुलिस ने सुलझाया:  आ जा चोरी करें,हो जाएंगे मालामाल, जल्दी अमीर बनने के लालच में दिहाड़ी मजदूरों ने की थी वारदात; काम ढूंढने के बहाने करते थे चोरी – Ludhiana News




लुधियाना न्यू सूर्या विहार (पंज पीर रोड) स्थित जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रातों-रात अमीर बनने की चाहत में दो दिहाड़ी मजदूरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी एक ही इलाके में रहते थे। मास्टरमाइंड ने अपने साथी को यह कहकर तैयार किया था कि दिहाड़ी में कुछ नहीं रखा है आ जा चोरी करें एक ही रात में मालामाल हो जाएंगे।17 जून को किया था मामला दर्ज थाना PAU पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों रोशन कुमार और सुनील मंडल को हंबड़ा रोड स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चुराई गई भगवान की चांदी की मूर्ति और अन्य बेशकीमती सामान भी बरामद कर लिया गया है। काम दे दो साहब इसी बहाने दिन में करते थे रेकी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स इलाके में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। जल्दी पैसा कमाने की धुन में उन्होंने चोरी का प्लान बनाया। पुलिस को चकमा देने और इलाके की जानकारी जुटाने के लिए वे दिन में कॉलोनियों और धार्मिक स्थलों के आसपास काम ढूंढने के बहाने घूमते थे। लोगों से पूछते थे कि कोई काम है तो दे दो। इसी रेकी के दौरान उनकी नजर जैन मंदिर पर पड़ी जहां उन्होंने चांदी का काफी सामान देखा। पूरी प्लानिंग के बाद 13-14 जून की रात उन्होंने मंदिर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। i रोशन है पुराना चोर,साथी सुनील की थी यह पहली चोरी पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी एक ही इलाके में रहते थे, जिसके चलते उनकी आपस में जान-पहचान थी।मास्टरमाइंड रोशन कुमार यह एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से ही चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। इसे पता था कि चोरी कैसे करनी है और सुराग कैसे मिटाने हैं (इसीलिए ये मंदिर का DVR भी उखाड़ ले गए थे)। सुनील मंडल उर्फ मरिंडी: यह रोशन की बातों और मालामाल होने के लालच में आ गया। आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार,सुनील ने पहली बार किसी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों के बिछाए जाल में फंसे चोर भले ही DVR ले गए थे लेकिन पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर काम कर रही टीम ने हार नहीं मानी। एडीसीपी (जोन-3) देव सिंह और एसीपी (वेस्ट) जतिंदरपाल सिंह की निगरानी में एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने इलाके के अन्य CCTV कैमरों और मुखबिरों की मदद से जाल बिछाया। जैसे ही ये दोनों चोरी का माल ठिकाने लगाने की फिराक में गुरुद्वारा बुड्ढा साहिब के पास पहुंचे,सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने यह सामान किया बरामद: कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जैन मंदिर से चुराया गया मुख्य सामान बरामद कर लिया है जिसमे भगवान शांतिनाथ जी की चांदी की मूर्ति, चांदी का मंगल कलश (चौकी),चांदी का सिद्ध चक्र (मूर्ति) पुलिस ने आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि इसके अलावा वे 20 चांदी की प्लेटें, 20 कटोरियां, 4 बड़े कटोरे और गोलक से 10-15 हजार रुपये भी ले गए थे। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि बाकी बचे चांदी के बर्तनों और नकदी की रिकवरी की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *