रूपनगर में एक महीने से सड़क पर भरा गंदा पानी: सरपंच के खिलाफ उतरे ग्रामीण, बोले- समाधान नहीं हुआ तो रेलवे फाटक जाम करेंगे – Ropar (Rupnagar) News

रूपनगर में एक महीने से सड़क पर भरा गंदा पानी:  सरपंच के खिलाफ उतरे ग्रामीण, बोले- समाधान नहीं हुआ तो रेलवे फाटक जाम करेंगे – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर के गांव कोटला निहंग में पिछले एक महीने से गंदे पानी की निकासी ठप होने से मुख्य सड़क तालाब बन गई है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो वे रेलवे फाटक जाम कर देंगे। इसके साथ ही, रूपनगर डीसी दफ्तर के समक्ष पक्का धरना शुरू करने की भी बात कही गई। यह मुख्य मार्ग कोटला निहंग को रोपड़ शहर से जोड़ता है, जिससे रोजाना लगभग 50 गांवों के लोग गुजरते हैं। फाटक के पास पानी जमा होने से वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक समिति मोरिंडा के वाइस चेयरमैन नरिंदर सिंह सोनू ने बताया कि जलभराव से महामारी फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि पिछली पंचायत ने गांव के गंदे पानी को रोपड़ शहर के मुख्य सीवरेज से जोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन फंड की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। उन्होंने सरकार से इसे शहरी सीवरेज से जोड़कर स्थायी समाधान करने की मांग की। स्थानीय निवासी बोले- गंदा पानी जमा होने से जीना दूभर हो गया स्थानीय निवासी सिकंदर सिंह और मैकेनिक हरबंस सिंह ने बताया कि घरों के आगे गंदा पानी जमा होने से उनका जीना दूभर हो गया है। बरसात में स्थिति और बिगड़ गई है। खालसा प्रचार कमेटी के प्रधान गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य नाला सिल्ट और कचरे से भरा हुआ है, जिससे पानी सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार और विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस प्रदर्शन में पंच मलकीत कौर, पंच एडवोकेट बरिंदर सिंह, संजीव कुमार, मंगल सिंह, नंबरदार मलकीत सिंह, जगपाल सिंह, तरलोचन सिंह, रुपिंदर लाली, नरिंदर निक्कू, बिक्रम लाली, सुरमुख सिंह, पूर्व पंच सरवण सिंह, हरदेव सिंह, हरप्रीत हनी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *