बिना नंबर की चोरी की बाइक सहित चोर काबू – Amritsar News
अमृतसर | थाना ई डिवीजन के तहत आती चौकी गलियारा की पुलिस ने वाहन चोर को बिना नंबर की चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पिंड वरपाल थाना चाटीविंड, अमृतसर देहाती निवासी गुरप्रताप सिंह उर्फ चंद के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम शनि मंदिर प्लाजा (घंटाघर) के पास गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बेचने के लिए सरां गेट से मोची बाजार की तरफ आ रहा है। पुलिस ने तुरंत मोची बाजार के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की और आरोपी को बिना नंबर वाली बाइक सहित काबू कर लिया।
Source link

