मोगा में पुलिस की सख्त नाकाबंदी: जिले में आने वाले वाहनों की जांच; नशा तस्करों पर रखी कड़ी नजर – Moga News

मोगा में पुलिस की सख्त नाकाबंदी:  जिले में आने वाले वाहनों की जांच; नशा तस्करों पर रखी कड़ी नजर – Moga News




मोगा पुलिस ने जिले में अमन-कानून बनाए रखने, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने दी। पुलिस अधीक्षक चाहल ने बताया कि मोगा जिले में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर विभिन्न थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी असामाजिक तत्व या नशा तस्कर जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके। नाकाबंदी के दौरान, पुलिस ने वाहनों की डिग्गियों और उनमें रखे सामान की गहनता से जांच की। इन नाकाबंदियों में थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार, थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी भलविंदर सिंह सहित अन्य थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे। SSP ने की लोगों से अपील जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने नाके पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए कि वे किसी भी वाहन चालक या यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या नशा तस्कर के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे बिना कारण किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *