मोगा में अगवा करके युवक की पिटाई: नौकरी छोड़ने की रंजिश, शराब ठेकेदार समेत 8 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार – Moga News

मोगा में अगवा करके युवक की पिटाई:  नौकरी छोड़ने की रंजिश, शराब ठेकेदार समेत 8 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार – Moga News




मोगा जिले के बाघापुराना में एक युवक को शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें ठेकेदार भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि नत्थोके गांव निवासी शिकायतकर्ता जसवंत सिंह उर्फ गगू ने पुलिस को जानकारी दी। जसवंत फरीदकोट में शराब ठेकेदारों के लिए काम करता है। 4 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे, जब वह मुदकी से लिफ्ट लेकर बाघापुराना पहुंचा, तो बाघापुराना के शराब ठेकेदारों की गाड़ी में सवार कुछ हथियारबंद युवक वहां आ गए। गाड़ी में बैठाकर कार्यालय ले गए आरोपी इन युवकों की पहचान बच्ची (निवासी बारेवाला), कादी, लाला (निवासी महंता वाली गली), मनिंदर शर्मा (निवासी समराला) और सुमित के रूप में हुई है। इन लोगों ने जसवंत को बहला-फुसलाकर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे ठेकेदारों के मोगा रोड स्थित कार्यालय ले गए। कार्यालय में ठेकेदार राजा, राजेंद्र और बिट्टा ने वीडियो कॉल के माध्यम से जसवंत की पिटाई का आदेश दिया। इसके बाद उनके कर्मचारियों ने जसवंत की बेरहमी से पिटाई की। उसकी पीठ, टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर बैंत बरसाए गए। पहले आरोपियों के पास काम करता था युवक जसवंत के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर वहां से भाग गए। हमलावरों ने जसवंत को उसके भाई अंग्रेज सिंह और सतनाम सिंह (निवासी गांव नत्थोके) के हवाले कर दिया। जसवंत के भाइयों ने उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। जसवंत ने पुलिस को बताया कि वह पहले इन्हीं ठेकेदारों के पास 12 हजार रुपए प्रति माह पर काम करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़कर फरीदकोट के ठेकेदार के पास 15 हजार रुपए प्रति माह पर काम करना शुरू कर दिया था। बाघापुराना के ठेकेदारों को शक था कि वह शराब बेचता है, इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसे पिटवाया। किसान यूनियन द्वारा थाने के आगे लगाया धरना भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा ठेकेदारों द्वारा अपने करिंदों से गांव नत्थोके निवासी युवक की बेरहमी से मारपीट करवाने के मामले को लेकर पुलिस के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने मांग की कि उक्त मामले में शामिल ठेकेदारों सहित अन्य कथित आरोपियों को जल्द काबू किया जाए। पुलिस द्वारा विश्वास दिलाने पर उन्होंने धरना खत्म किया। पुलिस ने सभी कथित आरोपियों के ख्खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बच्ची तथा सुमित कुमार को काबू कर लिया, जबकि अन्य की गिरफतारी बाकी है। क्या कहना है थाना प्रभारी का जब इस संबंध में थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उक्त मामले में 2 कथित आरोपियों को काबू किया गया है, जबकि ठेकेदारों सहित अन्य को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा उनके शक्की ठिकानों पर छापामारी की जा रही है, जिनके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को हरसंभव इंसाफ दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *