हाईकोर्ट के फैसले से प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने दावा किया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रिंसिपलों की पदोन्नति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। संगठन ने शिक्षा विभाग से जल्द पदोन्नतियां करने की मांग की है। डीटीएफ पंजाब के राज्य प्रधान दिग्विजय पाल शर्मा और सचिव रेशम सिंह खेमूआणा ने बताया कि संगठन लंबे समय से इस मुद्दे पर कानूनी प्रयास कर रहा था। कुछ लोगों के अदालत जाने से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब कोर्ट के फैसले से रास्ता खुल गया है। लेक्चरर कुलविंदर सिंह बुट्टर और हरविंदर सिंह भट्टों ने बताया कि राज्य के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रिंसिपल के कुल 1,927 स्वीकृत पदों में से 1,113 पद (करीब 57.75 प्रतिशत) खाली पड़े हैं। नियमित प्रिंसिपल न होने से स्कूलों का प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।साथ ही पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। संगठन ने विभाग से खाली पदों को जल्द भरने की पुरजोर मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर कोई भी असर न पढ़ सके।
Source link

