बटाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: भाजपा जिला अध्यक्ष वालिया बोले- उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं – Batala News

बटाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि:  भाजपा जिला अध्यक्ष वालिया बोले- उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं – Batala News




भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला बटाला ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह वालिया ने डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान और उनके आदर्शों पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभा को किया संबोधित जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह वालिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि देश के प्रति उनका समर्पण, दूरदृष्टि और देशभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वालिया ने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और सिद्धांत युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का पालन करते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोशन लाल, सुविंदर सिंह खैरा, पंकज शर्मा, वेद प्रकाश, अमितपाल सिंह और सूरज प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *