अबोहर नगर निगम चुनाव, कांटे की टक्कर: 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी बनाम जाखड़ परिवार की साख दांव पर – Abohar News
फाजिल्का में अबोहर नगर निगम चुनाव 2026 में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। शहर के सभी 50 वार्डों में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विशेषकर जाखड़ परिवार के बीच है। भाजपा केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठा रही है। दोनों ही प्रमुख दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जिससे मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। चुनावी मैदान में पंजाब की सत्ताधारी आप सरकार अपने विकास कार्यों और योजनाओं के दम पर वोट मांग रही है। वहीं, भाजपा जाखड़ परिवार के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और कमियों को मुद्दा बनाकर जनता तक पहुंच रही है। भाजपा विधायक संदीप जाखड़ घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। 2021 में कांग्रेस ने जीती थी 49 सीटें
इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि जाखड़ परिवार की राजनीतिक साख भी दांव पर लगी हुई मानी जा रही है। साल 2021 के नगर निगम चुनाव में उस समय कांग्रेस में रहे संदीप जाखड़ के नेतृत्व में 50 में से 49 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। उस प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी राजनीतिक जानकारों की नजरें जाखड़ परिवार पर टिकी हुई हैं। फिलहाल अबोहर नगर निगम चुनाव में मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है और आने वाले नतीजे कई राजनीतिक समीकरण तय कर सकते हैं।
प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने की मीटिंग इधर नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ जो कि अबोहर विधायक संदीप जाखड़ के चाचा है अबोहर पहुचे। उन्होंने सुबह 9 बजे से ही मीटिंगें शुरू कर दी। शाम तक जारी रही।
Source link

