हिमाचल के पागल नाला में बाढ़, हाईवे बंद: कांगड़ा-कुल्लू में तेज बारिश, आज 3 जिलों में अलर्ट; सतर्क रहने की एडवाइजरी – Shimla News

हिमाचल के पागल नाला में बाढ़, हाईवे बंद:  कांगड़ा-कुल्लू में तेज बारिश, आज 3 जिलों में अलर्ट; सतर्क रहने की एडवाइजरी – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सुबह से हो रही बारिश के बाद आज पागल नाला में बाढ़ आ गई है। इससे सारा मलबा हाईवे पर आ गया। इसके बाद लारजी को सैंज से जोड़ने वाला हाईवे वाहनों के लिए बंद हो गया है। कांगड़ा में भी सुबह पांच बजे से निरंतर बारिश हो रही है। कांगड़ा में सुबह दो घंटे तक भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चंबा, मंडी और शिमला जिलों में भी आज कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हमीरपुर, ऊना व सोलन के कुछेक क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सवा 10 बजे कुछ देर को हल्की धूप भी खिली। टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और धुंध के कारण कम विजिबिलिटी का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने तथा यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। कल (7 जुलाई को) कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा। मानसून में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हिमाचल में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। किन्नौर-लाहौल स्पीति में तूफान चलने का पूर्वानुमान IMD के मुताबिक-किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में छह से 10 जुलाई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य भागों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती है।
हिमाचल के औसत तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल मौसम विभाग के अनुसार- अगले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, बीते रविवार को ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों के तापमान में भारी उछाल आया है। बीते 24 घंटे के दौरान सियोबाग का पारा 7.4 डिग्री बढ़ने के बाद 33.4 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का पारा 6.2 डिग्री बढ़ने के बाद 35.2 डिग्री और शिमला का पारा 5.0 डिग्री के उछाल के बाद 27.5 डिग्री पहुंच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *