फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार: लूट की योजना बना रहे थे गैंग, कृपाण-खंडा समेत हथियार बरामद; दो पर पहले भी केस – Faridkot News

फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:  लूट की योजना बना रहे थे गैंग, कृपाण-खंडा समेत हथियार बरामद; दो पर पहले भी केस – Faridkot News




फरीदकोट जिले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक गैंग के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, राहुल सिंह उर्फ ताऊ, अवतार सिंह उर्फ गुलशन, कुलविंदर सिंह उर्फ काला तथा श्री मुक्तसर साहिब निवासी गुरमीत सिंह उर्फ लंगू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार और थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह की निगरानी में एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ बाजाखाना रोड पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवक जैतो बाईपास से गुरु तेग बहादुर नगर जाने वाले रास्ते पर बैठकर राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक कृपाण, एक खंडा, एक दाह, एक लोहे की पाइप और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी-डीएसपी इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अब आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे पहले की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *