रामतीर्थ में मंदिर के निर्माण के फैसले का महंतों ने किया स्वागत – Amritsar News
अमृतसर | रणजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में सरकार द्वारा कराए एक शाम भगवान भोलेनाथ के नाम धार्मिक समारोह में आप सुप्रीमो केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रामतीर्थ में माता जानकी जी और लव कुश जी का मंदिर बनाने की घोषणा का महंतों ने स्वागत किया है। महंत राम राम लुभाया, महंत सुरेंद्र पाल, महंत गुरप्रीत गिरि लव कुश पाठशाला, महंत परमजीत बावा डेरा दंदू राम, विशाल बावा, महंत कुलविंदर कुमार बावा ने कहा कि 1545 से इस तीर्थ में पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा निभा रहे हैं। वहीं तीन पीढ़ियों से यह गृहस्थी समुदाय में आए हैं और अब उनके अंश इन मंदिरों की निरंतर सेवा कर रहे हैं। महंतों ने कहा कि तीर्थ की कारसेवा के लिए हम उसी समुदाय के साथ सहमति जताएंगे जो सभी धर्मों को जोड़कर सौंदर्यीकरण करवाइए। उन्होंने कहा कि संतों का काम संगत को मंदिरों के साथ जोड़ना है तोड़ना नहीं। इसलिए तीर्थ के साथ संगत को जोड़ने वालों का स्वागत करेंगे। महंतों ने कहा कि आप सुप्रीमो केजरीवाल द्वारा माता सीता जी और लवकुश महाराज के मंदिर रामतीर्थ में बनाने का जो बयान दिया है उनका स्वागत करते हैं।
Source link

