अबोहर में सरपंच के पति पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़: रफ्तार बढ़ाकर बचाई जान, चुनावी रंजिश की आशंका, फायरिंग करने का भी आरोप – Abohar News

अबोहर में सरपंच के पति पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़:  रफ्तार बढ़ाकर बचाई जान, चुनावी रंजिश की आशंका, फायरिंग करने का भी आरोप – Abohar News




अबोहर के बल्लुआना निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव ताजा पट्टी में चुनावी रंजिश को लेकर माहौल गरमा गया है। यहां की मौजूदा सरपंच मंजू रानी के पति भोजराज सियाग पर शनिवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर धारदार हथियारों से तोड़फोड़ की और उन्हें जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की बात से इनकार किया है। शुरुआती जांच और घटनास्थल के मुआयने के दौरान फिलहाल फायरिंग किए जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद जो तथ्य मिलेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। AAP के समर्थन से बनीं सरपंच पीड़ित भोजराज सियाग ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू रानी आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थन से गांव ताजा पट्टी की सरपंच चुनी गई थीं। उनके सरपंच बनने के बाद से ही गांव के कुछ विरोधी गुट उनसे राजनीतिक और चुनावी रंजिश रखने लगे थे। घात लगाकर बैठे थे 7-8 हमलावर, शीशा तोड़ बाहर निकालने का प्रयास घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह ताजा पट्टी से गोबिंदगढ़ जाने वाले रास्ते पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे 7 से 8 अज्ञात लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी को घेर कर रोक लिया। हमलावरों ने आते ही धारदार हथियारों से गाड़ी के शीशों और अन्य हिस्सों पर वार करना शुरू कर दिया और गाड़ी का शीशा जबरन खोलकर भोजराज को बाहर खींचने की कोशिश की। गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर बचाई जान भोजराज सियाग ने बताया कि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और हमलावरों के चंगुल से गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान बचाई। उनका दावा है कि जब वह भाग रहे थे, तो पीछे से आरोपियों ने उन पर दो राउंड फायर भी किए, लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस जांच में जुटी, फायरिंग की पुष्टि नहीं घटना के तुरंत बाद पीड़ित भोजराज सियाग ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सदर थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में गाड़ी रोककर तोड़फोड़ करने व धक्का-मुक्की किए जाने का जिक्र है। अभी तक फायरिंग की पु​ष्टि नहीं हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *