बठिंडा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: भाभी के साथ सुबह हुआ था विवाद, मृतक बिहार का रहने वाला – Bathinda News

बठिंडा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:  भाभी के साथ सुबह हुआ था विवाद, मृतक बिहार का रहने वाला – Bathinda News




बठिंडा के बाबा फरीद नगर स्थित गली नंबर 1/5 के एक किराए के क्वार्टर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के भवानीपुर निवासी अमरजीत पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक अंश मेहता, साहिब सिंह, अतुल जैन, भाविश गोयल और थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। भाभी के साथ हुआ था विवाद अमरजीत अपनी भाभी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह उसका अपनी भाभी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैंट के एसएचओ रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। एसएचओ ने बताया कि मृतक अकेला रहता था और मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को बुलाया है और उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *